उत्तर प्रदेश में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान बंदूक नहीं चलने पर 'ठांय-ठांय' कहकर मोर्चा संभालने वाले दरोगा एम कुमार अब एक मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। उन्हें बदमाशों ने असमोली थाना क्षेत्र में गोली मार दी। बता दें कि, सरकार ने एम कुमार को पुलिस का हौंसला बढ़ाने के लिए सम्मानित भी कराया था। मगर, अब गश्ती के दौरान एम कुमार बदमाशों के वार से जख्मी हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, संभल जिले में आलिया गांव में गश्ती के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जहां दोनों तरफ की फायरिंग में बदमाश और दरोगा को गोली लगीं। दूसरा मोर्चा असमोली में संभाला गया था। जहां मुड़भेड़ में बदमाश सद्दाम पुत्र साबिर निवासी गाव अशरफपुर फैजगंज थाना डिडौली अमरोहा के पैर में गोली लगी। यहीं, एम कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। एसपी यमुना प्रसाद व सीओ सुदेश कुमार के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गश्ती के दौरान सिपाहियों को एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए थे। रोका तो पता चला वे बदमाश थे। बदमाशों ने ही पुलिस पर पहले फायरिंग की। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, वह वहीं गिर गया